Shopping cart

शाजापुर में शुरू हुआ पहला आजीविका गौरी पशु आहार संयंत्र

By Kisan Admin Oct 12, 2025 49

म.प्र.डे.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत शाजापुर अंतर्गत संचालित कल्याणी संकुल स्तरीय संगठन द्वारा “आजीविका गौरी पशु आहार  संयंत्र ” का मुख्य अतिथि कालापीपल विधायक श्री घनश्याम चंद्रवंशी ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी कलेक्टर सह प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन श्रीमती अंकिता पाटकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कालापीपल श्री डी.एस.राणा  एवं  म.प्र.ग्रामीण बैंक कालापीपल प्रबंधक श्री शुभांग जैन भी उपस्थित थे।

विधायक श्री चंद्रवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि “यह संयंत्र न केवल पशुओं के पोषण में सहायक होगा, बल्कि यह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अनुपमा चौहान के मार्गदर्शन में ग्रामीण स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पशुपालन क्षेत्र में पोषणयुक्त आहार की सुविधा प्रदान करने के लिए  “आजीविका गौरी पशु आहार सयंत्र” का शुभारंभ कुरावर रोड, बेहरावल जोड़, कालापीपल में किया गया।

यह संयंत्र  उद्यानिकी  विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत स्थापित किया गया है। इस  संयंत्र  की कुल लागत 32 लाख  है , जिसमें 10 लाख अनुदान है। इसको मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा कालापीपल द्वारा ऋण किया गया  है ।  मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन शाजापुर जिला प्रबंधक ने बताया कि इस संयंत्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर पशु आहार का उत्पादन कर क्षेत्रीय पशुपालकों को सुलभ दरों पर गुणवत्तायुक्त पशु आहार उपलब्ध कराना है। साथ ही, यह परियोजना ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी। इस शुभारंभ के समय ही बेहरावल में स्थापित श्री डोलनाथ गौशाला के अध्यक्ष श्री महावीर पाटीदार द्वारा 51 क्विंटल का आर्डर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीण महिलाओं और आगंतुकों ने संयंत्र का निरीक्षण किया।

Share:
Subscribe our Newsletter Subscribe our Newsletter Subscribe our Newsletter Subscribe our Newsletter
Subscribe our Newsletter
Sale 20% off all store

Subscribe our Newsletter

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy